देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अलग-अलग तरह की योजनाएं लाती रहती हैं | लेकिन बिहार सरकार की यह योजना बिलकुल ही अलग है इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार करने हेतु ₹ 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार आरंभ करने के उपरांत आकलन कर ₹ 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी। बिहार सरकार की इस पहल से न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के माध्यम से प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। जीविका दीदी के साथ अन्य महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की पहली किस्त प्रदान कर रही है। अगर आप भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार का लाभ लेना चाहती हैं तो इस आर्टिक्ल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की 2,10,000 रुपये वाली स्कीम , आवेदन प्रक्रिया | MMRY Bihar 2025 मे दी जा रही पूरी आवश्यक जानकारी जरूरु देखें |

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उदेश्य क्या है ?
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। MMRY अंतर्गत, ₹10,00,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 50% गैर-वापसी योग्य अनुदान के रूप में और शेष 50% ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दिया जाता है।
इसके साथ ही, उद्यमशीलता कौशल को निखारने और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। यह योजना बिहार के स्थायी निवासियों – महिलाओं (साथ ही ट्रांसजेंडर) – के लिए निर्धारित शैक्षणिक और आयु मानदंड पूरा करने पर लागू होती है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनाअंतर्गत ‘परिवार से आशय’ है, पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे। अविवाहित वयस्क महिला जिनके माता-पिता जीवित नहीं हो, उन्हें योजना के प्रयोजनार्थ एकल परिवार माना जायेगा एवं नियमानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा।
- शहरी क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सभी सदस्य (एक परिवार से एक महिला), इस योजना के लाभ हेतु पात्र होंगें।
- महिलाएँ जो वर्तमान में शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की सदस्य नहीं है, को सदस्य के रूप में जोड़ने से पूर्व योजना अन्तर्गत परिवार की परिभाषा को ध्यान में रखते हुए निम्न को सुनिश्चित किया जाना है-
1. आवेदिका की उम्र 18-60 वर्ष होनी चाहिए।
2. आवेदिका स्वयं अथवा उनके पति आयकर दाता की श्रेणी में न हो।
3. आवेदिका स्वयं अथवा उनके पति सरकारी सेवा (नियमित / संविदा) में न हो।
4. बिहार का स्थायी निवासी और महिला होना अनिवार्य।
5. सभी जातियों के लिए खुला तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी शामिल करता है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया | MMRY Bihar Apply Process
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ऑनलाइन का आवेदन करने के लिये सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://mmry.brlps.in/ पर विजिट करें
- जब वेबसाइट Open हो जाती हैं. तो आपको “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सम्बंधित प्रपत्र भरने के लिए ” क्लिक करें का आप्शन Home Page पर ही दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
शहरी क्षेत्रों के महिलाओं हेतु आवेदन की प्रक्रिया
- शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आवेदन करने हेतु जीविका की वेबसाइट (www.brlps.in) पर लिंक उपलब्ध रहेगा।
- योजना का लाभ लेने की इच्छुक महिलाओं द्वारा पंजीकरण करते समय अपना **मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण एवं व्यवसाय का प्रकार** अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। साथ ही आवेदक को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें नाम, खाता संख्या, IFSC कोड अंकित हो) फोटोग्राफ एवं सादे पृष्ठ पर हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।
- उनके ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति के उपरांत उन्हें समूह में जोड़ने हेतु उनके क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संसाधन सेवी द्वारा सम्पर्क किया जाएगा। समूह में जुड़ने के बाद ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो पूर्व से ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है, उनके द्वारा आवेदन करने हेतु जीविका के वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है।
- सभी प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा एवं यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला बिहार राज्य की निवासी हो।
- योजना का लाभ लेने के क्रम में प्रशिक्षण लेना आवश्यक होगा।
- आगे आवश्यकतानुसार अन्य दस्तावेजों की मांग की जा सकती है।
ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं हेतु आवेदन की प्रक्रिया
जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी सदस्य इस योजना के पात्र होंगें। वे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करेंगी। समूह के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें एक समूह के सभी सदस्यों का एक समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जाएगा।
जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के लिए अपना आवेदन संबंधित ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में जमा करेंगे।
नोट :- अगर आप शहरी स्वंय सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं , तो आपको यहाँ फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALO)/CRP से सम्पर्क करें | ALO/CRP के द्वारा आपके स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलायी जायेगी एवं आपके समूह से जुडे सभी सदस्यों का आवेदन समेकित रूप से प्राप्त किया जायेगा ।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी) का लाभ लेने हेतु निचे दिये गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें
Open Link1 Open Link2 Open Link3 Open Link4
Important Links
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र) | Download |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana New Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र) | Download PDF |
Online Apply (Only शहरी क्षेत्र) | Click Here |
Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
बिहार सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल ‘मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना’ को मंजूरी दी है। Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का मुख्य लक्ष्य राज्य के हर परिवार से एक महिला को रोज़गार के अवसर प्रदान करना है, जिससे वह अपनी पसंद का उद्यम शुरू कर सके। 29 अगस्त 2025 को अनुमोदित बिहार सरकार की यह पहल, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का आवेदन कैसे करें इसका तरीका आपको bhulekhbiharplus.co.in के वैबसाइट के इस आर्टिक्ल मे दी गयी है |